छत्तीसगढ़

हॉकी के जादूगर – मेजर ध्यानचन्द जी के जन्मदिन के उपलक्ष पर सी.एम.दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में खेल दिवस मनाया गया

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : आज दिनांक 29.08.2022 को मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस की उपलक्ष्य में सी.एम.दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ खेल दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य मे शासी निकाय के अध्यक्ष पं. संजय दुबे जी के द्वारा मेजर ध्यानचन्द जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

Advertisement

एवं एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा मेंजर ध्यानचन्द जी के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कि महाविद्यालय के खिलाड़ियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर अपना उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना एवं महाविद्यालय का नाम रोशन करें, जैसा कि मेजर ध्यानचन्द जी ने भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी थे और हॉकी स्टिक तथा गेंद पर इनकी मजबूत पकड़ होने के कारण ‘‘हॉकी का जादूगर‘‘ कहा जाता है। इन्ही के जन्म दिवस की तिथि 29 अगस्त को भारत में ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ के रूप में मनाया जाता है। भारत सरकार ने इन्हे भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘पद्मभूषण‘ से सम्मानित भी किया था।

Advertisement
Advertisement


इस अवसर पर महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष पं. संजय दुबे जी एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय सिंह, क्रीड़ाधिकारी डॉ. देवर्षि चौबे, महाविद्यालयीन अध्यापकगण डॉक्टर कमलेश जैन डॉक्टर सुनीता तिवारी डॉ हर्ष शर्मा डॉ वृंदा शर्मा डॉ विजय कर्मकार सुमेला चटर्जी आदि, एवं विभिन्न खेलों के खिलाड़ी छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें और मेजर ध्यानचन्द जी के जीवन परिचय एवं खिलाड़ी जीवन के इतिहास से अभिभूत हुए।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button