भिलाई

दुर्ग में शुक्रवार की रात शादी घर में घुसकर आठ बारातियों को मारा चाकू, चार गिरफ्तार

(शशि कोन्हेर) : दुर्ग – प्रदेश में जरा जरा सी बात पर चाकूबाजी की वारदात होना अब आम बनता जा रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर तो पहले ही चाकूबाजों से दशरतजदा थी ही.. कल शुक्रवार की रात को मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के गृह जिले में बाहर से दुर्ग आई बारात में शामिल बारातियों पर कुछ लोगों के द्वारा शादी घर में घुसकर चाकूबाजी की गई।

इस चाकूबाजी से आठ बारातियों के घायल होने की जानकारी मिली है। उन सभी घायलों को कल शुक्रवार को ही देर रात तक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दुर्ग पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में बारात में आए कुछ लोगों को मामूली बात पर डरा धमकाकर चाकूबाजी की गई।‌ इसमें 8 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। पता चला है कि डूंगरगढ़ निवासी एक परिवार की मानस भवन के पास दुर्ग में निकाह में शामिल होने बारात आई हुई थी। इस बारात के साथ बाराती बनकर आए हुए कुछ लोगों के साथ यह चाकूबाजी की गई है वह भी शादी घर में घुस कर।। रात करीब 9:15 बारात मानस भवन के पास शक्तिनगर पहुंची ही थी और बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। उसी समय एक बच्चे को ठोकर लगने से बहस हो गई। बहस करने वाले व्यक्ति ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया और फिर बारात घर में घुसकर बारातियों पर चाकू सै हमला कर दिया। जानकारी मिलने पर तत्काल सक्रिय हुई मोहन नगर थाने की पुलिस ने घटना के चंद घंटों के बाद ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और उनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस ने इस मामले में जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें जितेंद्र उर्फ प्रिंस सोनी प्रदुमन वर्मा उर्फ डब्बू वर्मा रामेश्वर निर्मलकर उर्फ दो निर्मलकर और नोहर साहू उर्फ रोबिन साहू शामिल है। पुलिस ने जानकारी दी है कि इनके द्वारा चाकूबाजी कर जिन बारातियों को घायल किया गया था उन सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button