महासमुंद

सराफा कारोबारी की हत्या और लूट के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, सुपारी किलिंग की आशंका……

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – राजधानी से लगे दुर्ग जिले के अमलेश्वर में कल गुरुवार को एक ज्वेलर्स संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरु कर दिया था।

Advertisement


घटना सामने आने के बाद पुलिस आनन फानन में आरोपियों की तलाश में जुट गई थी जिसके बाद आज शुक्रवार को उन्हें बड़ी सफलता मिल गई है। लगातार जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने ज्वेलर्स संचालक की हत्या करने वाले चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चारों आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार किया है। बनारस से हुई चारों आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सभी को पुलिस अब दुर्ग लेकर आ रही है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक अमलेश्वर में घटना को अंजाम देने के बाद सभी अलग-अलग रास्तों से होकर बनारस पहुंचे थे और फिर वहां अपना सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहे थे।

Advertisement

वारदात के बाद CCTV और टोल नाका पर साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस बनारस पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


आपको बता दें कि अमलेश्वर के तिरंगा चौक पर स्थित समृद्धि ज्वेलर्स के संचालक सुरेंद्र कुमार सोनी को गोली मारने के बाद दुकान में लूटपाट करने वाले आरोपियों के बारे में कल ही दुर्ग पुलिस ने पता लगा लिया था। अब तक जांच में पता चला है कि सौरभ कुमार अपने चार साथियों के साथ पांच दिनों से आरंग में आकर रुका हुआ था।

मामला सुपारी किलिंग का भी हो सकता है, जिसकी सच्चाई पूछताछ के बाद ही संभव है। बहरहाल पुलिस ने जिस संदेही को चिन्हित किया है, उसका नाम सौरभ कुमार बताया जा रहा है, श्रीराम आरके वस्त्रालय मुसैदी, जिला कोडरमा, झारखंड का निवासी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button