महासमुंद

शराब के नशे में खुद को बता रहे थे IPS अफसर, 2 युवक गिरफ्तार….

Advertisement

महासमुंद – IPS अधिकारी बताकर पुलिस से दुर्व्यवहार करना दो युवको को भारी पड़ गया। पुलिस ने शराब के नशे में खुद को आईपीएस अधिकारी बताने वाले दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पटेवा पुलिस धारा 151 के तहत कार्रवाई कर रही है। दोनों आरोपी रायपुर के रहने वाले है। सेवकराम (28 वर्ष) अंशु द्विवेदी (35 वर्ष) हाईवे पर पहुंचे। फिर खुद को आईपीएस  अधिकारी बताकर हाईवे पेट्रोलिंग और 112 की टीम को ही रौब दिखाना शुरू कर दिया। जवानों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे।
 
 
पेट्रोलिंग वाले नए SP को देखे नहीं है तो लोग को डाउट लगा। कहीं SP साहब तो नहीं है। युवक जब गाली गलौज करने लगे तो उनको लगा कि SP साहब तो गाली गलौज नहीं करेंगे, तब उनसे आई कार्ड मांगा। इसके बाद दोनों की पोल खुल गई। पटेवा पुलिस ने बताया कि 11:30 बजे हाईवे पेट्रोलिंग जहां पॉइंट मिलते हैं, वहां बैठ रहते है। 

Advertisement
Advertisement


पॉइंट आने पर वहां से वह रवाना होती है। इसी बीच दो कार सवार उन्हें आकर चमकाने लगे। अपने को एसपी बताने लगे। पेट्रोलिंग वाले नए SP है सोच कर चुप रहे। जब वह गाली गलौज करने लगे तो पेट्रोलिंग वालों ने समझ गया की यह SP नहीं है, फिर उन्होंने कहा कि हम वर्दी पर हैं सर आपका आई कार्ड दिखाए। यह बात सुनकर वह कार में बैठकर जंगल की तरफ भागने लगे। फिर सिपाहियों ने पीछा कर दोनों को गिरफ्तार कर लाए हैं। धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button