महासमुंद

ईट भट्टे में आग लगाने के बाद ऊपर ही सो गये 6 मजदूर- 5 मज़दूरों की मौत….मुख्यमंत्री ने शोक जाहिर किया

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : महासमुंद – जिला मुख्यालय से दूर स्थित गांव गढ़फुलझर में बीती रात ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए 6 श्रमिकों में से 5 की दर्दनाक मौत हो गई है।

Advertisement
Advertisement

सभी शवों को इस वक्त पोस्ट मार्टम के लिए रखा गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है। घायल एक श्रमिक की हालत भी गम्भीर बताई जा रही है। उपचार के लिए उन्हें बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की है।

Advertisement

ग्रामीण सूत्रों और पुलिस के अनुसार गांव में कुंज बिहारी पांड़े का ईंट का भट्ठा है। (कुंज बिहारी, माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंदशेखर पांड़े के छोटे भाई हैं) उन्होंने श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेका पर दिए था। जहां 6 श्रमिक गंगा राम बिसी (55), दशरथ बिसी (30), सोना चंद भोई (40), वरुण बरिहा (24), जनक राम बरिहा(35) और मनोहर बिसी(30) काम कर रहे थे। रात 12 बजे तक ईंट भट्ठा में काम चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि सभी श्रमिक काम का थकान मिटाने शराब पीकर भट्ठे के ऊपर लेट गए थे।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने ईट भट्ठा श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम वाले  5 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देना और गंभीर रूप से बीमार एक श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button