बिलासपुर

मृत्युभोज में शामिल होने गए लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार, 3 महिलाओं समेत 13 को भर्ती करना पड़ा अस्पताल में,पांच की हालत गंभीर, सिम्स रेफर…..

Advertisement

(डब्बू ठाकुर) : बिलासपुर – कोटा के आमामुड़ा गांव में रविवार को मंगल सिंह की स्व पत्नी का तिजवी कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यहां दोपहर में भोजन करने के बाद लोगों की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टियां होने लगी, जिसके बाद 13 लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ जाने पर उन्हें रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। रतनपुर लाए गए लोगों में 3 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल है। इनमें से 5 की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर सिम्स भेजा जा रहा है। पता चला कि इस कार्यक्रम में शामिल होने आमामुड़ा के अलावा छतौना, बरगवां, टिकरा, केंदा आदि गांव से लोग पहुंचे थे।

Advertisement
Advertisement


मृत्युभोज के लिए तैयार भोजन करने के बाद इनकी तबीयत खराब होने लगी। माना जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग का यह लोग शिकार हुए हैं जिन का इलाज किया जा रहा है। तो वही अब मामले की जांच भी पुलिस करेगी। मंगल सिंह की पत्नी के मृत्युभोज में शामिल होने गए लोग अब खुद जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button