अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तानी विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी ने कहा- भारत और पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे कोई बातचीत नहीं

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भारत और पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की अफवाहों पर पहली बार आधिकारिक बयान आया है। पाकिस्तानी विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा है कि जब से शहबाज शरीफ सरकार सत्ता में आई है, तब से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई पर्दे के पीछे वाली कूटनीति नहीं चल रही है।

Advertisement
Advertisement

इससे पहले दावा किया जाता रहा है कि दोनों देश छिप-छिपकर बातचीत कर रहे हैं। उनकी प्रतिक्रिया पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के सांसद फैसल जावेद खान द्वारा पूछे जाने के बाद आई कि क्या इस्लामाबाद ने नई दिल्ली के प्रति अपनी नीति बदल दी है।

Advertisement

पाकिस्तानी संसद में एक प्रश्न के जवाब में विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने गुरुवार को कहा कि जब से मौजूदा सरकार सत्ता में आई है, तब से पाकिस्तान और भारत के बीच कोई पर्दे के पीछे वाली कूटनीति नहीं चल रही है। उन्होंने पाकिस्तानी सांसदों से कहा कि इस समय, ऐसी कोई बात नहीं चल रही है।

Advertisement

  रब्बानी ने यह भी कहा कि पर्दे के पीछे की कूटनीति तभी जरूरी है, जब उसका कोई परिणाम निकले। रब्बानी का यह बयान पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और मुख्य न्यायधीश उमर अता बंदियाल को चार-पांच मई में गोवा में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए भेजे गए निमंत्रण के बाद आया है। हालांकि, हिना रब्बानी खार ने शांति की स्थापना के प्रति पाकिस्तान की उत्सुकता पर बल दिया।

भारत के साथ नही हुई व्यापार पर कोई बातचीत

उन्होंने करतारपुर कारिडोर के उद्घाटन को एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में पेश करते हुए कहा कि इस तरह की प्रक्रियाओं को आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कहीं भी खून खराबा नहीं चाहता। नियंत्रण रेखा पर दुश्मनी की घटनाएं कम हुई हैं।

हिना रब्बानी ने आगे कहा कि भारत के साथ व्यापार पर कोई बातचीत नहीं हुई है। इससे पहले अगस्त 2022 में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2019 के बाद से व्यापार को फिर से शुरू करने को लेकर कोई प्रगति नहीं हुई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button