अंतरराष्ट्रीय

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी को पांच की साल की जेल, लगा है यह गंभीर आरोप

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : ईरान  में चल रहे एंटी हिजाब प्रोटेस्ट के बीच देश के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफसंजानी की बेटी फैजेह हाशमी को पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उनके वकील की ओर से यह जानकारी दी गई है।

Advertisement
Advertisement

हालांकि, वकील ने पूर्व राष्ट्रपति की बेटी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जानकारी नहीं दी। ईरान की स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान के सरकारी वकील ने रफसंजानी की बेटी को पिछले साल ‘सिस्टम के खिलाफ प्रोपेगेंडा’ के आरोप में दोषी ठहराया था।

Advertisement

महसा अमिनी की मौत के बाद से जारी है प्रदर्शन

Advertisement

पिछले साल सितंबर में, ईरानी पुलिस की हिरासत में 22 साल की कुर्द महिला महसा अमिनी की मौत के बाद विरोध प्रदर्शनों के दौरान तेहरान में दंगा भड़काने के आरोप में पूर्व राष्ट्रपति की बेटी को गिरफ्तार किया गया था।

ईरान में सितंबर से ही बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। 1979 की क्रांति के बाद से ईरान के शासन के लिए सबड़े बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। पिछले तीन महीने से लगातार प्रदर्शन चल रहा है। यहां तक की कई हजार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया था।

2012 में भी हुई थी सजा

बचाव पक्ष की वकली नेदा शम्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, फैजेह हाशमी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है, लेकिन यह सजा अंतिम सजा नहीं है। 2009 के विवादित राष्ट्रपति चुनाव में राज्य विरोधी प्रचार को लेकर साल 2012 में फैजेह हाशमी को जेल की सजा सुनाई गई थी और उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button