छत्तीसगढ़बिलासपुर

आर्द्रभूमि संरक्षण व ईको-टूरिज्म” विषय पर वर्क शॉप व्याख्यान और पैनल डिस्कशन का आयोजन

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव के विशेष प्रयास से राज्य में पर्यटन विकास को प्रकृति और पर्यावरण के सरंक्षण को ध्यान में रखते हुए आज बिलासपुर में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से कंजर्वेशन कोर सोसाइटी द्वारा “आर्द्रभूमि संरक्षण व ईको-टूरिज्म” विषय पर आज वर्क शॉप व्याख्यान और पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया।

जिसमें दुनिया के जाने-माने पर्यावरणविद डॉक्टर एरिक भरुचा मुख्य वक्ता के रूप में जो आर्द्रभूमि संरक्षण और इको-टूरिज्म के सतत विकास के विशेषज्ञ हैं, डॉ. एस के सिंह सेवानिवृत अपर मुख्य प्रधान वन संरक्षक, शैलेंद्र कुमार, प्रखर प्रवक्ता, एलिस लकड़ा, रूरल लाइवलीहुड मिशन, बिपाशा पॉल, रिसर्चर पर्यावरण विद, अभयनारायण रॉय, मान.उपाध्यक्ष, अरपा विकास प्राधिकरण, स्थानीय पर्यावरण प्रकृति प्रेमी बुद्धिजीवी वर्ग, छात्र छात्राओं होटेलियर्स, टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट के साथ काफी संख्या में जिला प्रशासन और पर्यटन, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


इस व्याख्यान में छत्तीसगढ़ के जलाशयों में ईको टूरिज्म, प्रवासी पक्षियों के सरंक्षण उसके संभावनाओ पर जोर देने , स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं को प्रांरभ से पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का सुझाव दिया। स्थानीय स्वयं सहायता समूह को पर्यटन के माध्यम से उनके आजीविका के लिए होम स्टे,नेचर गाइड ट्रेनिंग, उत्पादों के क्रय विक्रय बढ़ाने हेतु कम्युनिटी को जोड़ने हेतु प्रयास करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किया गया।
पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को इस पर्यावरण और प्रकृति के सरंक्षण जागरूकता कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए सभी आए हुए अतिथियों द्वारा आभार प्रकट किया गया।


     क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बिलासपुर संभाग प्रमिल वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश से राज्य में पर्यावरण, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने में हम सबकी संयुक्त भागीदारी से ही किया जा सकता है, जिसके लिए शासन के संबधित विभाग से अपेक्षित सहयोग की हमेशा आवश्यकता रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button