छत्तीसगढ़

कांग्रेस 7 सितंबर को मनाएगी भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ

(शशि कोन्हेर).: बिलासपुर।पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ,सांसद माननीय राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो पदयात्रा की पहली वर्षगांठ 7 सितम्बर को मनाया जाएगा माननीय राहुल गांधी जी  ने 7 सितम्बर 2022 से भारत  को एकता की सूत्र में पिरोने के लिए, साम्प्रदायिक तत्वों के फुट डालो की नीति के खिलाफ ,आपसी भाईचारा -सद्भाव ,सौहाद्र्रपूर्ण  वातावरण कायम करने के लिए नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान को लेकर  कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोड़ो पदयात्रा की  आगाज की ।

जो लगभग 4081 किलोमीटर ,  12 राज्य , 2 केंद्रशासित राज्य, 75 जिले ,76 लोकसभा क्षेत्र होते हुए  136 दिनों में कश्मीर  पहुची थी ।

जो भारत के इतिहास में किसी नेता द्वारा की गई सर्वाधिक पदयात्रा है ,इस ऐतिहासिक भारत जोड़ो पदयात्रा के वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर / ग्रामीण ) द्वारा 7 सितम्बर को शाम 4.30 बजे ,देवकीनन्दन चौक से गांधी प्रतिमा जूना बिलासपुर तक  भारतीय जोड़ो ” पदयात्रा ”  निकाली जाएगी ।

एवं भारत जोड़ो सम्मेलन किया जाएगा। भारतीय जोड़ो पदयात्रा के प्रभारी , छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री  शिव डहरिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।
अतः सभी कांग्रेसजन भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होंगे । यह जानकारी श्री
ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button