मेग्नेटो मॉल के पास हुई मारपीट और सिविल लाइन थाने में धरना मामले में चार युवक कांग्रेस नेता पद से हटाए गये देखें आदेश पत्र…..
![](/wp-content/uploads/2023/06/image_editor_output_image-247660705-1686793365845-780x470.jpg)
(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : हाल ही में शहर के मैग्नेटो मॉल के पास युवक कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई अपनी ही पार्टी के नेताओं की कथित मारपीट और उसके बाद आरोपी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए सिविल लाइन थाने में किए गए धरना प्रदर्शन के मामले को कांग्रेस युवा संगठन ने काफी गंभीरता से लिया है।
संगठन ने इन दोनों ही मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए युवा कांग्रेस की छवि खराब करने के आरोप में युवक कांग्रेस के चार नेताओं को उनके पदों से आगामी आदेश तक के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
![](/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230615-WA0000-229x300.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230615-WA0003-228x300.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230615-WA0001-231x300.jpg)
![](/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230615-WA0002-238x300.jpg)
जिन चार युवक कांग्रेस नेताओं की उनके पदों से
हकालपट्टी (निष्कासन) की गई है उन्होंने विश्वजीत अनंत विधानसभा उपाध्यक्ष, नितेश सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण जिला युवक कांग्रेस, सुनील साहू विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा और राजू यादव जिला अध्यक्ष बिलासपुर युवक कांग्रेस शामिल है।