बिलासपुर

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना मे स्व. रामाधार का योगदान अतुलनीय : मुख्यमंत्री…. शहर में प्रतिमा स्थापित होगी

(दिलीप जगवानी के साथ सुशांत सिंह) : बिलासपुर – पूर्व सांसद स्वर्गीय रामाधार कश्यप के प्रथम पुण्यतिथि अवसर पर आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष समेत कॉंग्रेस नेता और नगर के गणमान्य लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्व कश्यप के परिजनों के आग्रह पर उनकी प्रतिमा स्थापना की घोषणा की।

स्व. रामाधार कश्यप सादगी के प्रतिमूर्ति थे उन्होंने अपना जीवन समाज और पार्टी को समर्पित किया। अलग प्रदेश के लिए आंदोलन चलाने वालों मे डा खूबचंद बघेल के बाद रामाधार कश्यप अकेले बचे थे। उनकी प्रेरणादायी स्मृतियां संजोकर रखेंगे।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने य़ह विचार पूर्व सांसद
स्व कश्यप की पुण्य तिथि पर व्यक्त किया। भातृसंघ के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद स्व रामाधार कश्यप की प्रथम पुण्यतिथि का कार्यक्रम पार्टी परिवार और सुधीजनों की उपस्थिति से अविस्मरणीय बन पड़ा।

लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, बिलासपुर सांसद अरुण साव, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, सांसद विजय बघेल, मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, शहर विधायक शैलेष पांडे, ने स्व रामाधार कश्यप के कृतित्व और व्यक्तितव पर आधारित पुस्तक ” पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर नायक ” का विमोचन किया। इससे पहले कश्यप परिवार की ओर से सुश्री शारदा कश्यप ने मुख्यमंत्री और अतिथियों व सूत भेंट कर स्वागत किया । मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर के चौक चौराहे पर पूर्व सांसद स्वर्गीय रामाधार कश्यप की प्रतिमा स्थापित करने महापौर को निर्देशित किया।

बाईट – भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छ. ग. शासन

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button