Uncategorized

मुंगेली में अब 51 फीट ऊंचे स्तंभ पर सदा ही फहराता रहेगा तिरंगा

(मनीष नामदेव) : मुंगेली – मुंगेली में जिला प्रशासन ने लोगों में देशभावना लगातार बनी रहे इस लिहाज से एक पहल की है। यहां करीब 51 फीट ऊंचे में राष्ट्रीय ध्वज को स्थायी रूप से स्थापित किया गया है। इस स्थल का बुधवार की शाम को लोकार्पण किया गया।

Advertisement

मुंगेली जिले में विकास की एक और कड़ी जुड गई। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतिम दिन 17 अगस्त को डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम परिसर में कलेक्टर  राहुल देव और नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर 51 फीट ऊंचे में फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज स्थल का लोकार्पण किया।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि ये खुशी की बात है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतिम दिन 51 फीट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज स्थल का लोकार्पण किया गया। उन्होने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश प्रेम की भावना को चिरस्थाई प्रदान करेगा।

Advertisement

शहीद जवानो की स्मृति को सहजने के लिए यहां शीघ्र ही शहीद स्मारक का भी निर्माण किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक  चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि जिले में लगातार विकास के कई कार्य किये जा रहे है जो यादगार साबित होगा।

Advertisement

नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने कहा कि जिले में दिन प्रतिदिन विकास के नये आयाम स्थापित किये जा रहे है। इसी कड़ी में लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय में 51 फीट ऊॅचा तिरंगा झण्डा फहराया गया है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर  तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम अमित कुमार, पार्षद और बड़ी संख्या में सैन्य बल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button