छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश की संभावना….

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। आज बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से मौसम न करवट ले ली है। मौसम खुशनुमा हो गया है और ठंडी हवाएं चल रही है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में द्रोणिका के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है। वहीं समुद्र तल से नमी हवाओं का आगमन भी जारी है। इससे प्रदेश में ठंडकता बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश,गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है। गुरुवार को भी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

बीते दिनों मंगलवार की सुबह बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर में तेज धूप फिर शाम के समय मौसम में करवट ली। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। मानपुर, जगदलपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल और बस्तर में बारिश के मुख्य आंकड़े दर्ज किया गया है। जगदलपुर में बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक गिरा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button