बिलासपुर

“पोला” पर हुई बैल दौड़ स्पर्धा में मोपका के नर्मदा साहू प्रथम रहे और..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – आदर्श युवा मंच बिलासपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में पोला पर्व के पावन अवसर पर बैल पूजन, बैल साज-सज्जा एवं औपचारिक रूप से बैल दौड़ प्रतियोगिता कराई गयी। सर्वप्रथाम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छ.ग. पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, कार्यक्रम के अध्यक्ष महापौर रामशरण यादव, विशिष्ट अतिथि अरूण सिंह चैहान जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रमोद नायक सहकारी बैंक अध्यक्ष, अभय नारायण राय उपाध्यक्ष अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण, सुदीप श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, राकेश शर्मा, समीर अहमद, देवेन्द्र सिंह बाटू, विमल किशोर मरावी, अमर बजाज आदि ने संयुक्त रूप से नन्दी महराज रूपी बैलों की पूजा की और अतिथियों ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisement
Advertisement


अटल श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि भूपेश बघेल सरकार आने के बाद छ.ग. के खेल परंपराओं, तीत त्योहारों और संस्कृति को महत्व मिला है। आदर्श युवा मंच के अध्यक्ष महेश दुबे और उनके टीम को मैं अच्छे आयोजन की बधाई देता हूं किसान, बैल हमारे अन्नदाता हैं, इनके लिए सरकार काम कर रही हैं।

Advertisement


महापौर रामशरण यादव ने अध्यक्षीय संबोधन करते हुए कहा कि हमारे अन्नदाता किसान हैं और किसान के अन्नदाता बैल हैं इस पोला के अवसर पर पूरे प्रदेश में बैलों की पूजा की गई। आदर्श युवा मंच का मैं आभार प्रकट करता हूं कि शहर में भी हम सब को इस त्योहार को मनाने का मौका दिया।
कार्यक्रम को मनोज तिवारी, राकेश शर्मा, प्रमोद नायक, अरूण सिंह चैहान, अभय नारायण राय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महेश दुबे टाटा ने किया आभार प्रदर्शन कृष्ट मुरारी दुबे एवं केशव बाजपेयी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान छ.ग. के प्रसिद्ध लोक गायक लाल जी श्रीवास एवं उनकी टीम मन भौरा का आकर्षक झमाझम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
साज-सज्जा में प्रथम पुरस्कार पुरस्कार परदेशी मरकाम लिगिंयाडीह, नर्मदा साहू मोपका, तृतीय पुरस्कार अशोक साहू माताचैरा सीपत को दिया गया।

Advertisement

दौड़ के पश्चात् प्रथम पुरस्कार नर्मदा साहू मोपका, द्वितीय पुरस्कार परदेशी मरकाम लिगिंयाडीह, तृतीय पुरस्कार अशोक साहू माताचैरा सीपत को प्रदान किया गया। कुल 8 जोड़ी बैल मालिक के साथ प्रतियोगिता में भाग लियें। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में तारेन उसराठे, विजय मनूजा, विष्णु हिरवानी, शैलेन्द्र उनमलिया, नीरज सोनी, अभिषेक मिश्रा अनिल गुलहरे, सुरेन्द्र कश्यप, आशु शर्मा,प्रशांत सिंह, एस.आर टाटा रमेश दुआ पप्पुू साहू केशव बाजपेयी आदि का सरानीह योगदान रहा। बड़ी संख्या में भीड़ उपस्थित रही। उक्त जानकारी महेश दुबे टाटा ने दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button