बिलासपुर

पेण्डारी में हुई हत्या के आरोपी को सकरी पुलिस ने चंद घंण्टो के भीतर किया गिरफ्तार

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। सकरी पुलिस ने कल शनिवार को पेण्डारी गांव में 45 वर्षीय शैल कुमारी पति मंगलू राम कुर्रे की टंगिया मारकर हत्या करने और उसकी 18 वर्षीय बेटी सुचित्रा कुर्रे को बुरी तरह घायल करने के आरोपी जमुना प्रसाद अनंत को सकरी पुलिस ने घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले की रिपोर्ट मृतिका शैल कुमारी कुर्रे की बेटी कुमारी शिवानी कुर्रे के द्वारा सकरी थाने में कल शनिवार को ही दर्ज कर दी गई थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक पांच 6 साल पूर्व प्रार्थी या शिवानी के पिता मंगलू राम कुर्रे और उनके घर के सामने रहने वाले जमुना प्रसाद आनंद के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद से दोनों परिवारों के बीच बातचीत तकरीबन बंद ही थी।

बीच-बीच में मामूली बातों को लेकर आरोपी जमुना प्रसाद अनंत और उसके परिवार के सदस्य प्रार्थिया शिवानी के परिवार के सदस्यों के साथ हमेशा विवाद किया करते थे। घटना दिनांक 21 जनवरी को शाम 5:30 बजे आरोपी जमुना प्रसाद अनंत पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थिया शिवानी उसकी मां और बड़ी बहन को गाली गलौज कर रहा था। इस पर उसकी मां और बड़ी बहन सुचिता कुर्रे ने घर से बाहर आकर आरोपी जमुना प्रसाद अनंत को गाली गलौज करने से मना किया। इसी बात को लेकर आरोपी जमुना प्रसाद अनंत अपने घर के अंदर गया और टंगिया लेकर बाहर आया। इसके बाद उसने उसी टंगिया से प्रार्थिया की मां शैल बाई कुर्रे, के सिर के गर्दन और सीने पर प्राणघातक वार कर दिया। प्रार्थिया शिवानी और उसकी बड़ी बहन सुचित्रा कुर्रे बीच-बचाव करने गई तो आरोपी ने उसे भी जान से मारने की नीयत से टंगिया लेकर दौड़ाया।और सुचित्रा कुर्रे के सिर तथा गर्दन के पिछले हिस्से एवं पीठ में प्राणघातक वार किया। इसके बाद आरोपी जमुना प्रसाद अनंत ने प्रार्थिया शिवानी को भी टंगिया लेकर दौड़ाया। लेकिन वह अपने पड़ोसी अनिता कुर्रे के घर भाग कर चली गई। इसके बाद उसने घटना की सूचना अपने पिता को दी। और उसके साथ घर जाकर देखा तो उसकी मां और बहन दोनों घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़े थे। तब प्रार्थिया शिवानी के पिता उसकी मां शैल बाई और बड़ी बहन सुचित्रा कुर्रे को इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल लेकर गए हॉस्पिटल लेकर गए। जहां उसकी मां शैल बाई को मृत घोषित कर दिया गया और उसकी बहन सुचित्रा कुर्रे को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। इस रिपोर्ट की जानकारी सकरी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर समेत सभी उच्चाधिकारियों को दी गई और उनके निर्देश तथा मार्गदर्शन में टीम गठित कर जमुना प्रसाद अनंत को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद आरोपी जमुना प्रसाद अनंत ने अपना अपराध कबूल कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त टंगिया पुलिस को सौंप दी। इस पर पुलिस ने आरोपी जमुना प्रसाद अनंत को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस मामले में विवेचना और आरोपी की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी सागर पाठक सहायक उपनिरीक्षक उदयभान सिंह हेमंत आदित्य जीवन साहू प्रधान आरक्षक पवन सिंह, दीपक श्रीवास सानंद तिग्गा एवं मालिक राम साहू की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button