अम्बिकापुर

भाजपा कार्यकर्ताओं से रुबरू हुए नंदकुमार साय


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 8 अक्टूबर दिन शनिवार को रायपुर से अम्बिकापुर अपने प्रवास के दौरान भाजपा नेता नंद कुमार साय लखनपुर पहुंचे तथा स्थानीय भाजपा नेता पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के निवास पर कुछ देर रूक कर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए सौजन्य मुलाकात किया। दरअसल वरिष्ठ भाजपा नेता साय संभाग स्तरीय भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सरगुजा संभाग द्वारा बिलासपुर चौक अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में दोपहर 12:00 बजे से किया जाने वाला चक्का जाम में सम्मिलित होने जा रहे थे। नंदकुमार साय अंबिकापुर जाते वक्त राजेश अग्रवाल के निवास पर कुछ लम्हों के लिए रुककर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए विभिन मुद्दों पर चर्चा किया । इस मौके पर पूर्व जंप उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल ,रवि अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजेंद्र जयसवाल, अखंड विधायक सिंह, सचिन अग्रवाल, सतनारायण साहू ,तबरेज आलम, सौरभ अग्रवाल राहुल अग्रवाल, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button