बिलासपुर

4 दिन से घायल होकर पड़ी गौ माता….कहां हैं गौ सेवक..? और कहां है पशु चिकित्सा विभाग..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। स्मार्ट सिटी रोड के पास स्थित शारदा मंदिर के सामने सड़क पर 4 दिनों से बुरी तरह घायल अवस्था में एक गाय पड़ी हुई है। किसी बड़ी गाड़ी की चोट लगने से शायद इस गाय की कोई हड्डी टूट गई है। जिसके कारण वह उठने बैठने में भी लाचार है। लेकिन उसके बाद से बिना किसी इलाज पानी के यह गाय शारदा मंदिर के सामने मरणासन्न पड़ी हुई है।

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर में “गाय हमारी माता है” का नारा लगाने वालों की संख्या हजारों में होगी। लेकिन शहर में घूम रहे मवेशियों की तरह इस मरणासन्न में पड़ी गाय का इलाज पानी और देखरेख करने वाला कोई नहीं है। यही हाल रहा तो तीन-चार दिनों में उसकी दुखद मौत हो सकती है।

Advertisement

बिलासपुर में कहने को तो बहुत बड़ा पशुपालन विभाग है। लेकिन इस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अधिकारियों के घर के कुत्तों की देखरेख में व्यस्त रहते हैं। इसलिए उनसे ऐसी कोई उम्मीद करना बेकार है। गौ माता की सेवा करने के इच्छुक व्यक्ति स्मार्ट सिटी रोड शारदा मंदिर के पास जाकर मरणासन्न पड़ी इस गाय की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button