बिलासपुर

कमिश्नर भीम सिंह ने किया, तहसील कार्यालय का निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप

(आशीष मौर्य के साथ राजा खान) : बिलासपुर – संभाग के कमिश्नर श्री भीम सिंह ने आज नेहरू चौक स्थित तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में जाकर राजस्व प्रकरणों के निपटारे की स्थिति का अवलोकन किया।

Advertisement
Advertisement

वे नकल शाखा में भी गए जहां लोगों को समय पर मांगी गई नकल मिल रही है अथवा नहीं इसकी जानकारी ली। और समय पर लोगों को नकल नहीं दिए जाने को लेकर वहां पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की।

Advertisement
Advertisement

संभागायुक्त के इस तरह अचानक तहसील कार्यालय पहुंचकर वहां के कामकाज और दस्तावेजों का निरीक्षण करने से तहसील में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी हड़बड़ाए हुए हैं। वही इस दौरान तहसील परिसर में मौजूद ग्रामीणों तथा पक्षकारों द्वारा कमिश्नर भीम सिंह के इस निरीक्षण की सराहना की जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि ऐसे ही उच्चाधिकारियों के निरीक्षण से तहसील कार्यालय का भर्राशाही रवैया कुछ सुधरेगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button