देश

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से…केंद्र ने 17 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक

(शशि कोन्हेर) : संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का मानसून सत्र सुचारू रुप से चले, इसके लिए सभी दलों के नेताओं से चर्चा की जाएगी।

Advertisement

सर्वदलीय बैठक 17 जुलाई को सुबह 11 बजे बुलाई गई है। बैठक में शामिल होने के लिए सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कई बड़े मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे।

Advertisement
Advertisement

18 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र

Advertisement

संसद का माननसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा और यह 12 अगस्त तक चलेगा। लोकसभा सचिवालय ने मानसून सत्र को लेकर जानकारी दी थी। सरकार इस सत्र में कई विधेयकों को पेश कर सकती है।

Advertisement

सरकार की कोशिश होगी की सत्र के दौरान विधेयक पास करा लिए जाएं। विपक्षी दल सरकार को महंगाई, ईडी, बेरोजगारी के अलावा कई मुद्दों पर घेर सकते हैं। महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन का मुद्दा भी सदन में गरमा सकता है।

संसद का मानसून सत्र इस बार कई मायनों में अहम है। मानसून सत्र के दौरान ही राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद का चुनाव होना है। 18 जुलाई को देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा। 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आएंगे। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है।

वहीं, उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 6 अगस्त को होगा। इसकी अधिसूचना पांच जुलाई को जारी कर दी गई है। बता दें कि मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button