देश

अध्यक्ष पद की रेस से दिग्विजय सिंह बाहर, थोड़ी देर में मल्लिकार्जुन खड़गे भरेंगे पर्चा…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीति के बीच आज मल्लिकार्जुन खड़गे भी रेस में कूद पड़े हैं। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ राज्यसभा नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि वे थोड़ी देर में नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यह मुकाबला अब रोचक होता जा रहा है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने चुनाव न लड़ने की बात कही है। दिग्विजय ने कहा कि वे खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे। खड़गे से पहले शशि थरूर भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं।

Advertisement
Advertisement


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज थोड़ी देर में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह, प्रमोदी तिवारी और पीएल पुनिया उनके प्रस्तावक होंगे।

Advertisement


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के कारण अब वे पर्चा नहीं भरेंगे। उन्होंने कहा कि वे खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे।

Advertisement


कांग्रेस के जी-23 खेमे से कोई भी सदस्या चुनाव नहीं लड़ने वाला है। जी-23 नेताओं ने एक बैठक के बाद यह फैसला लिया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button