देश
महाराष्ट्र…एक्शन में आई भाजपा, जल्द ही होगा कमाल.. जानिए क्या है चर्चा

(शशि कोन्हेर) : महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच अब भारतीय जनता पार्टी की दमदार एंट्री होती दिखाई दे रही है। इसके कारण ही प्रदेश के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी सक्रिय हो गए हैं 79 खबरें मीडिया में उड़ रही हैं उसके मुताबिक जल्द ही महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार दिखाई दे सकती है।
सरकार में श्री एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री और उनके साथ जुड़े आठ विधायकों को कैबिनेट मंत्री और 5 को राज्यमंत्री का दर्जा दिया जा सकता है हालांकि अभी इस बाबत कोई कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहा है कि इस सरकार का मुख्यमंत्री कौन होगा। लेकिन हालात बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर फडणवीस पर भरोसा कर सकता है।
Advertisement