देश

राम जन्मभूमि न्यास अयोध्या और कृष्ण जन्मभूमि न्यास मथुरा के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता लखनऊ में हुए भर्ती

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ: राम जन्मभूमि न्यास और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सीने में दर्द, अत्यधिक पेशाब की परेशानी और ऑक्सीजन लेवल में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लाया जा रहा है। इससे पहले डॉक्टरों की एक टीम अयोध्या में ही उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही थी।

Advertisement
Advertisement


डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद महंत को अस्पताल में भर्ती के लिए लखनऊ लाया जा रहा है। पिछले साल, 83 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास कोविड पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद सीएम योगी ने उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों से परहेज किया और अपने निवास तक ही सीमित रहे।

Advertisement


बताया जा रहा है कि महंत दास के साथ रिटायर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह भी लखनऊ गए हैं। महंत नृत्य गोपाल दास की जन्मस्थली अयोध्या रही है। वह राम जन्मभूमि न्याय के साथ-साथ कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। जब से वह बीमार हुए हैं तब से उन्होंने मथुरा के कार्यकर्मों में जाना भी लगभग बंद कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button