कोरिया

दर्शकों के स्वागत में जादूगर आनंद ने फूलों से भर दिया पूरा स्टेज…..6 फीट के लड़के को ठोक कर ढाई फिट का बनाया, दर्शक हुए आश्चर्य चकित

Advertisement

(रामप्रसाद गुप्ता) : मनेंद्रगढ़। शहर के खेडिया टॉकीज में चल रहे विश्व प्रसिद्ध जादूगर आंनद ने दर्शकों के स्वागत में अपने मायाजाल से पूरा स्टेज रंग बिरंगे फूलों से भर दिया। लकड़ी के खाली बाक्स से निकल रहे फूलों का गुलदस्ते ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया इतना ही नहीं देश के मशहूर जादूगर आंनद ने अपने प्रदर्शन के अगले ही दौर में जैसे ही 6 फीट के लड़के को ठोक,ठोक कर ढाई फिट का बना दिया वैसे ही खचाखच भरे दर्शकों की तालियां गूंजने लगी।

Advertisement
Advertisement


उक्ताशय की जानकारी देते हुए जादूगर आनंद के मैनेजर फारुख भाईजान ने बताया की मनेंद्रगढ़ शहर में विश्व प्रसिद्ध जादूगर आंनद का जादू शो बहुत कम समय के लिए खेडिया टॉकीज हाल में चल रहा है। आखिरी सप्ताह में जैसे-जैसे आम जनता में जादूगर के जाने की जानकारी मिल रही है वैसे ही अचानक भीड़ उमड़ पड़ रही है जिनके लिए बैठने की कुर्सियां भी कम पड रही है। इस वजह से रविवार को स्पेशल 3 शो करेंगे। 1 बजे,4 बजे और 7 बजे। मनेंद्रगढ़ में बस कुछ गिनती के दिन ही शो होगा फिर समापन समारोह कर मनेंद्रगढ़ के जनमानस की दुआएं समेटे हुए विदा होंगे।

Advertisement


लगभग 3 घंटे के जादुई शो में एक से एक बढ़कर हैरान कर देने वाले जादुई कला का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Advertisement


मनेंद्रगढ़ में चल रहे जादूगर आंनद के शो में 36 कलाकारों द्वारा अद्भुत कला का प्रदर्शन किया जाता है जिसमें विदेशी जादू का प्रदर्शन भी शामिल है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button