राशिफल

जानिए कैसा होगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफ़ल…..

मेष राशि

आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करके आपका मन हर्षित होगा। व्यापार में कुछ अच्छी योजनाएं हाथ लग सकती हैं। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी प्रकार की बहसबाजी से दूर रहें अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ेगा।

Advertisement

वृषभ राशि

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने से मन को सुकून प्राप्त होगा।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में अच्छी छवि बनाने से सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, जिससे कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। कामकाज की जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। कठिन विषयों पर अधिक ध्यान दीजिए। माताजी की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें।

Advertisement

कर्क राशि

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। भाइयों की मदद से आपके जरूरी काम पूरे होंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान के व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है।

Advertisement

सिंह राशि

आज आपके लिए दिन फलदायक साबित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। शाम को आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में भारी धन लाभ होने से आज आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि

आज आपको काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको अपने व्यापार में नई योजनाओं को चलाने के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। पिताजी की सहायता से आपको लाभ मिलेगा। घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।

तुला राशि

आज आपका दिन सकारात्मक रहने वाला है। किसी नई योजना में निवेश करने का सोच विचार करेंगे परंतु उससे पहले आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो आपका कार्य लटक सकता है। माताजी का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको कुछ समय के लिए रुक जाना बेहतर होगा। भाइयों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। आप कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। जरूरी मामलों में फैसला लेते वक्त सोच-विचार जरूर कीजिए। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से दोस्ती होगी परंतु किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज कई चुनौतियों का एक साथ सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि

आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काफी लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपका मन हर्षित होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी लंबे समय बाद आप अपने किसी खास मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में अगर आप अपनी बुद्धि और विवेक से कार्य करेंगे, तो आपको भरपूर लाभ मिलने वाला है।

कुंभ राशि

आज आपका दिन ठीक रहेगा। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आज घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

मीन राशि

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत नरम-गरम रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। ससुराल पक्ष से मतभेद हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button