राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 13 दिसंबर का  का राशिफ़ल……

मेष – इस राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा स्वगृही चल रहे हैं। भौतिक सुख समृद्धि में वृद्धि दिख रही है। कर्क का चंद्रमा मन को प्रसन्न करेगा, लेकिन घर में थोड़ी कलहकारी सृष्टि का सृजन कराएगा। स्वास्थ्य नर्म- गर्म रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृष – पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य नर्म- गर्म, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार आपका बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन -जुबान अनियंत्रित न करें। सोच समझकर जुबान का प्रयोग करिए। पूंजी का निवेश मत करिए। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अद्भुत दिख रहा है। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करते रहिए।

कर्क -ओजस्वी- तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान की स्थिति अभी भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से नई नई चीजें आपके जीवन में जुड़ती चली जाएगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह – मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य हालांकि ठीक रहेगा। फिर भी सिर दर्द और नेत्र पीड़ा रहेगी। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करते रहें।

कन्या – आय में बढ़ोतरी होगी। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति भी होगी। रुके हुए धन में से भी कुछ हिस्सा मिलेगा और आय के नए स्रोत भी बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला – कानूनी प्रक्रिया में जीत होगी आपकी। राजनीतिक लाभ होगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। प्रेम संतान की स्थिति आपके पक्ष में और व्यापार अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु पास रखें।

वृश्चिक – कुछ काम बनेंगे। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य नर्म- गर्म बना रहेगा। प्रेम संतान अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छी स्थिति बनी रहेगी। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बहुच बचकर पार करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम- संतान मध्यम रहेगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

मकर- जीवनसाथी भरपूर सहयोग देगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। मन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेमी- प्रेमिका की अच्छी स्थिति, मुलाकातें भी हो सकती है। व्यापार अच्छा दिख रहा है। सफदे वस्तु पास रखें।

कुंभ – शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी नर्म- गर्म रहेगी। प्रेम संतान की बहुत अच्छी स्थिति है। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन – भावुकता में कोई निर्णय मत लीजिएगा। महत्वपूर्ण निर्णय रोक के रखें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। कोई दिक्कत नहीं है। थोड़ी तू तू मैं मैं की स्थिति बनेगी। व्यापार अच्छा दिख रहा है। सफेद वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button