राशिफल

जानिए कैसा होगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफ़ल….

मेष
आगामी दिनों को लेकर कुछ जरूरी निर्णय करेंगे। परिवार वालों से अपने मन की बातें करेंगे।व्यवसाय में बड़ी डील होने की उम्मीद है। कर्ज की रकम वापस मिलने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण लोगों से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। दाम्पत्य जीवन काफी मधुर रहेगा। कई तरह के कार्यों में बिजी रहेंगे।

Advertisement


वृषभ
किसी के उकसावे में आकर अपनों से विवाद न करें। दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।दिखावा करने से बचना होगा। दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने का प्रयास करें। कई लोगों से मुलाकात होगी। शत्रु आपको दिक्कत में डाल सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। खानपान में तैलीय चीजों को कम करें।

Advertisement
Advertisement


मिथुन
कारोबार मामलों को लेकर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं।भौतिक संसाधनों के सुख का भरपूर आनन्द लेंगे। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर के साथ आपका सामंजस्य बना रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे।

Advertisement


कर्क
कठोर वाणी से आपका किसी से विवाद हो सकता है। व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करें।आज उधार न दें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अहंकार की वजह से आपको नुकसान होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। घरेलू कार्य पूरे कर पाएंगे। पदोन्नति की सूचना मिल सकती है।

Advertisement

सिंह
किसी को सलाह देने के चक्कर में परेशानी में आ सकते हैं।किसी से अनबन होने की आशंका है। आप पर कोई बेवजह का आरोप लगाने का प्रयास करेगा। किसी रिश्तेदार का घर पर आगमन होगा। मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं।छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या आ सकती है।

कन्या
साझेदारों से सतर्क रहें।कारोबार की स्थिति को लेकर चिंता हो सकती है। गैरजरूरी कार्यों में खर्च करने से आपको बचना चाहिये। किसी विवाद को सुलझा सकते हैं। मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। दिन सामान्य रहेगा।

तुला
किसी दिक्कत को अपने सामर्थ्य से सुलझा सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। दिन आपके लिए बेहद शानदार साबित हो सकता है। जीवनसाथी से खूब प्यार मिलेगा। आपसे कई लोग प्रभावित हो सकते हैं, आपके जैसा कार्य करने का प्रयास करेंगे। आय के नए अवसर प्राप्त होंगे।


वृश्चिक
किसी की बात से ठेस लग सकती है। आपको सतर्क रहना होगा।धन संपत्ति की स्थिति सामान्य रहेगी। मकान की मरम्मत में धन खर्च होगा। कारोबार में डील सावधानी से करें। किसी अन्य के मामले में दखल देने से बचें। आपको आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। भागदौड़ के चलते थकान रहेगी, आराम करने का प्रयास करें।


धनु
खुशखबरी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। किसी मामले में सफलता मिलेगी।विदेश में रहने वाले परिजनों से बातचीत होगी।निजी दफ्तर में काम करने वालों पर जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। विरोधी पक्ष पर आप हावी रहेंगे। आज का दिन सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। पास की यात्रा पर जाएगा।

मकर
आपकी आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी।पुरानी बीमारी उभर सकती है। कारोबार में मंदी का सामना कर सकते हैं । आपके अड़ियन रवैए से कई लोग नाराज रहेंगे। आपका रुका हुआ कार्य पूरा होगा। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। कुसंगति को त्यागने का प्रयास शुरू कर दें।


कुंभ
आपकी वजह से परिवार के लोगों की समस्या का हल निकलेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद करेंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप सकारात्मक रहेंगे। दफ्तर में किसी मित्र के साथ नए प्रोजेक्ट पर चर्चा करेंगे।


मीन
आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। बेकार के कार्यों में खुद को न उलझाएं। राजनीती से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरनी है, आपके पद में बदलाव हो सकता है। नई जिम्मेदारी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिलेगी। कारोबार में निवेश करने पर विचार करेंगे। सुख-संपत्ति के साधन बढ़ेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button