देश

(आज) रविवार को तड़के यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा एयर इंडिया का विमान… केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया स्वागत…और जोर से कहा…जय हिंद..!

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित देश लाने के लिए केंद्र सरकार का अभियान जारी है। इसके तहत रविवार तड़के 2.45 बजे एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट 250 भारतीय नागरिकों को लेकर लौटी और दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यह फ्लाइट रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से आई है। एयरपोर्ट पर मौजूद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूक्रेन से आए लोगों का स्वागत गुलाब का फूल देकर किया। एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद सिंधिया ने प्लेन में जाकर वापस आए छात्रों का स्वागत किया साथ ही एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स को भी धन्यवाद कहा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘एक-एक भारतीय नागरिक को यूक्रेन से वापस लाया जाएगा, हम इसकी गारंटी लेते हैं। प्रधानमंत्री यूक्रेन के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति से संपर्क में है ताकि हर नागरिक को वापस लाया जा सके।’ उन्होंने यह भी कहा कि अपने दोस्तों व सहयोगियों तक इस मैसेज को पहुंचा दें कि वापस देश में उन्हें सुरक्षित लाने के बाद ही हम चैन की सांस लेंगे। संबोधन के आखिर में उन्होंने जय हिंद के नारे लगाए।

यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के बीच शनिवार से भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए अभियान की शुरुआत की है। शाम में पहली उड़ान 219 लोगों को लेकर मुंबई पहुंची। बुडापेस्ट (हंगरी) से 240 भारतीय नागरिकों को लेकर आपरेशन गंगा के तहत तीसरी उड़ान दिल्ली के लिए रवाना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button