बिलासपुर

बिलासपुर में पत्थर से सिर कुचलकर युवक को मार डाला….


(शशि कोन्हेर) : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। उसके सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या करने की आशंका है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात वह गौरा-गौरी पूजा देखने गया था। इसके बाद पूरी रात घर वापस नहीं आया। सुबह उसकी लाश मिली है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।

Advertisement


जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना से करीब 15 किलोमीटर दूर बोड़तराई गांव है। यहां रहने वाला सोरबहरा गोंड़ (45) ईंट भट्‌ठा में काम करता था। हर साल वह कमाने खाने दूसरे राज्य चला जाता था। इस बार भी वह ईंट भट्‌ठा में काम करने गया था। कुछ दिन पहले ही वह दिवाली पर्व मनाने के लिए गांव आया था।

Advertisement
Advertisement


गौरा-गौरी पूजा देखने गया था ग्रामीण
ग्रामीण और परिजन ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की रात गांव में गौरा-गौरी पूजा देखने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा, तब देर रात उसकी पत्नी व बच्चे खोजने भी निकले थे। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। वह पूरी रात घर नहीं पहुंचा।

Advertisement


सुबह मिली खून से लथपथ लाश, संदेहियों से पूछताछ जारी
बुधवार की सुबह उसकी खून से लथपथ लाश मिली। उसके सिर में गहरे जख्म के निशान थे। शव के पास ही खून से सने पत्थर भी पड़ा था। ऐसे में उसके सिर को कुचलकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर कुछ संदेहियों को पकड़ा है, जो आखिरीबार मृतक के साथ देखे गए थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button