बिलासपुर

नदी में मिली युवक की लाश…..

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : बिलासपुर में एक युवक की लाश नदी में तैरती हुई मिली है। सुबह लोगों की नजर पड़ी, तब इस बारे में पता चल पाया है। युवक की हत्या कर उसके शव को फेंका गया है, या उसने आत्महत्या की है। इस बात का पता लगाया जा रहा है। आशंका है कि वह किसी का घटना का भी शिकार हो सकता है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के पचबहरा गांव का है।

Advertisement

पचबहरा गांव में मंगलवार सुबह के वक्त लोग काम करने खेत की तरफ गए थे। कुछ लोग मनियारी नदी के आस-पास भी गए थे। यहीं पहुंचे लोगों ने देखा था कि नदी में एक शख्स का शव तैर रहा है। इस पर गांव के सरपंच को इस बात की जानकारी दी गई। सरपंच ने फिर पुलिस को इस बारे में बताया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाला था। बताया गया कि शव निकालने के बाद शव की पहचान की गई। शख्स के पॉकेट से कुछ डॉक्यूमेंट मिले। डॉक्यूमेंट के आधार पर युवक का नाम पता चला।

Advertisement

पता चला कि युवक बिलासपुर के लोफंदी का रहने वाला था। उसका नाम बैसाखू पटेल(33) था। डॉक्यूमेंट के आधार पर यह माना जा रहा है कि वह कहीं ड्राइवर का काम करता था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button