देश

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर रहेगा, प्रधानमंत्री कोई भी हो….पी चिदंबरम



कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शेखी बघारने वाला व्यक्ति बताया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर रहेगा, चाहे प्रधानमंत्री कोई भी हो। उन्होंने कहा कि मोदी भविष्य की एक ऐसी संभावना को अपनी गारंटी बता रहे हैं जो भारतीय बाजार के विशाल आकार को देखते हुए होनी ही है। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि भारत अपनी जनसंख्या के आकार को देखते हुए यह उपलब्धि हासिल करेगा और इसमें जादू जैसी कोई बात नहीं है। हालांकि, उन्होंने एक ऐसी समयसीमा बताने से परहेज किया जिसके भीतर देश वैश्विक रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

Advertisement

विश्व अर्थव्यवस्था रैंकिंग 2024 के अनुसार, 4.8 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के साथ भारत अब केवल अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से पीछे है। दुनिया की शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं की सूची में शामिल फ्रांस, इटली, ब्राजील, कनाडा और ब्रिटेन जैसे देश रैंकिंग में भारत से नीचे हैं। चिदंबरम ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने में माहिर हैं। वह अंकगणित की अवश्यंभाविता को गारंटी में बदल रहे हैं। यह तो होना ही है…. भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।’ उन्होंने कहा कि 2004 में भारत की जीडीपी 12वें स्थान पर थी। 2014 में यह 7वें स्थान पर पहुंच गई। 2024 में भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। प्रधानमंत्री कोई भी हो, भारत दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

Advertisement
Advertisement


हालांकि, 4 बार केंद्रीय वित्त मंत्री रह चुके चिदंबरम ने इस बात पर जोर दिया कि किसी देश की जीडीपी का आकार वहां के लोगों की समृद्धि को जांचने का सही पैमाना नहीं है जबकि प्रति व्यक्ति आय इसका अधिक सटीक संकेतक है। उन्होंने कहा कि मेरे विचार में जीडीपी के बजाय प्रति व्यक्ति आय समृद्धि का असली पैमाना है। लेकिन भारत उस वैश्विक पैमाने पर बहुत नीचे है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के 2024 के अनुमान के अनुसार 2,731 अमेरिकी डॉलर प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के साथ भारत की वैश्विक रैंक 136 है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी चुनावी रैलियों के दौरान आर्थिक विकास को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया है। उन्होंने देश की जनता को गारंटी दी है कि वह भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।

Advertisement


यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस ने जानबूझकर नागरिकता अधिनियम के मुद्दे को पार्टी के घोषणापत्र से बाहर रखा है, राज्यसभा सदस्य ने कहा कि पार्टी विवादास्पद कानून का विरोध करती है लेकिन इस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है। चिदंबरम ने कहा, ‘कांग्रेस सीएए का विरोध करती है। लेकिन इससे संबंधित मामलों की सुनवाई उच्चतम न्यायालय में हो रही है और हमें फैसले का इंतजार करना होगा।’ अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर पार्टी केंद्र में सत्ता में आती है तो वह जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि हम जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button