बिलासपुर

खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में खेत्रो महानंद होंगे…..टेक्निकल रेफ़री

Advertisement

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर – खेलो इंडिया खेलों यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय खेल प्राधिकरण ने खेत्रो महानंद को टेक्निकल रैफरी नियुक्ति किया गया हैं, वे डी.पी.विप्र महाविद्यालय में कराते प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, एवं कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के कोषाध्यक्ष, व बिलासपुर जिले के महासचिव के पद पर कार्यरत है खेलो इंडिया कराते खेल हेतु भारत भर से 24 निर्णयोकों का चयन हुआ हैं जिसमे सबसे कम उम्र के सफल निर्णायक है खेत्रो महानंद के तकनीकी कार्य को देखते हुए उनका भी चयन हुया हैं, उक्त प्रतियोगिता में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेल हेतु चयन होगा और यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय हैं कि इतने महवपूर्ण आयोजन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व निर्णायक के रूप में कर रहे है, यह प्रतियोगिता 29 अप्रेल से 3 मई 2022 तक बेंगलुरु कर्नाटक के जैन यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में देश के श्रेष्ठ विश्वविद्यालय के खिलाडी जो आल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलो में टॉप 8 पर अपना नाम दर्ज कराया है, वह खिलाड़ी भाग लेंगे सभी निर्णायकों एवं रैफरी का चयन उनके क्वालिफिकेशन व गुणवत्ता के आधार पर किया गया है।

Advertisement
Advertisement

प्राचार्य डॉ. अंजू शुक्ला ने कहा कि यह हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव कि बात है कि खेत्रो महानंद ने प्रदेश में ही नही देश मे भी अपनी एक अलग पहचान और मुकाम हासिल किए हैं। पूरे प्रदेश में हमारे डी. पी विप्र महाविद्यालय का नाम रौशन किया हैं खेत्रो महानंद 28 को सुबह रायपुर स्वामी विवेकानन्द हवाई अड्डा से बेंगलुरू के लिए प्रस्थान करेंगे। इस उपलब्धि पर कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव अविनाश सेठी , अध्यक्ष सुशील चंद्रा , क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अजय यादव, डॉ, मनीष तिवारी , डॉ. एम.एस तम्बोली , डॉ. वी. विक्टर , डॉ निधिस चौबे, डॉ. शैलेंद्र तिवारी , डॉ. चन्द्रवँशी, विकास सिंह , अमित मंडल , प्रतीक , सोनी ,जित्तू ठाकुर , मनोज यादव , पवन कश्यप , आदिल खान ,गोविंद सेठी, जोहन प्रसाद , गणेश निर्मलक , ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button