बिलासपुर

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोटा ने धान उपार्जन केन्द्र अमाली, करगीखुर्द, नगचुई, धूमा एवं करगीकला का किया औचक निरीक्षण.…

Advertisement

(डब्बू ठाकुर) : कोटा अनुविभाग में समर्थन मूल्य में की जा रही धान का आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री टी.आर.भारद्वाज ने आज औचक निरीक्षण किया।

Advertisement
Advertisement

श्री भारद्वाज ने धान उपार्जन केन्द्र अमाली, करगीखुर्द, नगचुई, धूमा एवं करगीकला का निरीक्षण कर किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था, बारदाना, पानी एवं उपार्जन केन्द्र के व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। किसानों ने व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। धान उपार्जन केन्द्र करगीकला एवं धूमा में टोकन जांच कर धान तौलते समय धान की गुणवत्ता एवं उनकी मात्रा का अवलोकन किया गया, जिसमें सही मात्रा में धान तौल होना पाया गया। सभी उपार्जन केन्द्रों के समिति प्रबंधक को सुव्यस्थित धान खरीदी करने के निर्देश दिये गये है।
श्री भारद्वाज ने अनुविभाग कोटा अंतर्गत चल रहे वैक्सीनेशन महाभियान का भी निरीक्षण किया। ग्राम अमाली, करगीखुर्द, नगचुई, धूमा एवं करगीकला वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण हेतु आये व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य निरीक्षक कोटा श्री श्याम वस्त्रकार, डाॅ. मनोज राज एवं धान खरीदी केन्द्र के समिति प्रबंधक, आॅपरेटर एवं समस्त वैक्सीनेटर स्टाॅफ उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button