छत्तीसगढ़

झारखंड पुलिस भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताओं को अपने साथ कांकेर नहीं ले जा सकी.. हाई कोर्ट से स्टे बताकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस कार्यवाही का जबरदस्त विरोध… पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन के साथ निकल गए ब्रह्मानंद…!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। झारखंड पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस श्री नेताम को यहां से गिरफ्तार कर कांकेर ले जाने का प्रयास करती रही, लेकिन लगभग घंटे भर तक भाजपाइयों ने झारखंड पुलिस की गाउ़ी को आगे बढ़ने नहीं दिया। इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मौके पर पहुंच गए।

Advertisement
Advertisement

उनको देखते ही भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और हाई हो गया। बस चंद मिनटों में ही बृजमोहन अग्रवाल वहां से ब्रह्मानंद नेताम को अपने साथ लेकर रवाना हो गए। बृजमोहन ब्रह्मानंद नेताम को कहां ले गए इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि, इस बीच झारखंड हाईकोर्ट का आर्डर भी वहां पहुंच चुका है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि इस घटनाक्रम के लगभग घंटेभर पहले ही यह खबर आई थी कि झारखंड हाईकोर्ट से नेताम को राहत मिल गई है, कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ स्टे दे दिया है। लेकिन झारखंड पुलिस आदेश की कॉपी नहीं मिलने की बात कहकर ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार कर ले जा रही थी। लेकिन तभी बउ़ी संख्या में वहां भाजपाई पहुंच गए और गिरफतारी का विरोध करने लगे।

Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओ ने ब्रहमानन्द नेताम को गिरफ्तार कर ले जा रही पुलिस का रास्ता रोक लिया। ब्रहमानन्द नेताम को गाड़ी से भी उतारा, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच इस बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। भानूप्रतापपुर क्षेत्र के हाराडुला गांव में जमकर हंगामा हो रहा है। ब्रहमानन्द को लेकर आगे नहीं बढ़ पा रही थी पुलिस। दे

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button