अंतरराष्ट्रीय

नौसेना के जहाज से भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री भी कुर्सी छोड़ने को तैयार

(शशि कोन्हेर) : अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की हालत अब और भी ज्यादा खराब हो गई है। शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के कोलंबो स्थित आवास पर कब्जा कर लिया।

Advertisement

गोटाबाया राजपक्षे को राष्ट्रपति भवन छोड़कर भागना पड़ा। माना जा रहा है कि वह नौसेना के जहाज से भाग गए हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने हालिया स्थिति पर चर्चा करने के लिए राजनीतिक दल के नेताओं के साथ एक आपात बैठक बुलाई थी।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान रानिल विक्रमसिंघे ने पार्टी नेताओं से कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने और सर्वदलीय सरकार के लिए रास्ता बनाने को तैयार हैं। यह जानकारी श्रीलंका के पीएमओ द्वारा दी गई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button