बिलासपुर

पार्षद उपचुनाव को देखते हुए कुदुदंड के सभी लाइसेंसधारको को लाईसेंसी हथियार थाने में जमा करने के आदेश

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर कुदुदंड में हो रहे उपचुनाव को देखते हुए सभी लाइसेंस धारी शस्त्र धारकों को अपने अपने शस्त्र थाने में जमा करने के आदेश दिए गए हैं।

इसी तरह नए साल और कुदुदंड विष्णु नगर में हो रहे उपचुनाव को देखते हुए पुलिस के द्वारा अन्य आदतन असामाजिक तत्वों को भी थाने तलब करके समझाइश दी जा रही है। वही लगातार पेट्रोलिंग और सायरन के माध्यम से बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस के द्वारा प्रतिदिन हालात पर नजर रखी जा रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी के द्वारा जानकारी दी गई है कि कोई भी जानकारी होने पर तुरंत 94791-9 3019 कॉल कर सूचित किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button