देश

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की राधिका मर्चेंट संग सगाई….पहली तस्वीर आई सामने

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : अंबानी परिवार में खुशियों का माहौल है। दिसंबर महीने में बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के घर दूसरी बड़ी खुशी सामने आई है। अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ सगाई कर ली है। अनंत और राधिका की रिंग सेरेमनी राजस्थान के उदयपुर स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुई। दोनों की पहली तस्वीर सामने आ गई है। मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की सगाई बहुत ही सादगी के साथ की। राधिका बहुत जल्द अंबानी परिवार की छोटी बहू बन जाएगी। हालांकि अनंत और राधिका की शादी कब होगी, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement
Advertisement

इस खुशखबरी की पुष्टि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के ग्रुप प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी ने की। परिमल नाथवानी ने ट्विटर पर लिखा, “नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में उनके रोका समारोह के लिए प्रिय अनंत और राधिका को हार्दिक बधाई। भगवान श्रीनाथ जी का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे।

Advertisement

बता दें कि राधिका और अनंत बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे डेट कर रहे हैं। राधिका को अंबानी परिवार के हर फैमिली फंक्शंस में देखा जाता रहा है। जून 2022 में अंबानी परिवार ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी होस्ट की थी। जहां बॉलीवुड के कई नामी सितारे पहुंचे थे। सेरेमनी से राधिका के क्लासिकल डांस करते हुए कई वीडियोज सामने आये थे।

Advertisement

जानिए कौन है राधिक मर्चेंट?
राधिका मर्चेट, विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। विरेन और शीला एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। राधिका ने अपनी पढ़ाई मुंबई में की। इसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए राधिका न्यूयॉर्क चली गई। वहां उन्होंने पॉलिटिक्स और इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की। 2017 में उन्होंने इसप्रावा टीम को एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर जॉइन किया। उन्हें रीडिंग, ट्रैकिंग और स्वीमिंग करना पसंद है। राधिका एक ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर भी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button