छत्तीसगढ़बिलासपुर

दुर्ग झाड़सुगुड़ा डाऊनलाइन की टेस्टिंग के लिए.. 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौडाई गई ट्रेन

(भूपेंद्र सिंह राठौर) :दुर्ग से झारसुगुड़ा तक डाउन लाइन को परखने के लिए 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाई गई। हालांकि स्टेशन में रफ्तार थोड़ी धीमी कर दी गई है। पर जितनी स्पीड से ट्रेन जोनल स्टेशन से गुजरी यात्रियों की नजर देखती रह गई।

Advertisement


दुर्ग से झारसुगुड़ा के बीच की दूरी 320 किमी है। इस सेक्शन में ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद है। इसके लिए पिछले कुछ सालों से ट्रैक मरम्मत से लेकर संरक्षा से जुड़े कई कार्य हो रहे थे। अब यह काम पूरा हो गया है और इंजीनियरिंग विभाग ने रिपोर्ट सौंपकर यह कहा है कि सेक्शन में ट्रेनों को 130 किमी की रफ्तार से चलाई जा सकती है। इसके लिए ट्रैक फिट है। हरी झंडी मिलते ही गुरुवार को डाउन लाइन का स्पीड ट्रायल किया गया। दुर्ग से बिलासपुर तक ट्रेन खूब रफ्तार से पहुंची। हालांकि स्टेशनों में रफ्तार धीमी कर दी जा रही थी।

Advertisement
Advertisement


इसलिए जब जोनल स्टेशन से ट्रेन गुजरी तो उसकी रफ्तार लगभग 50 से 55 किमी प्रतिघंटे थी। अमूमन स्टेशन से 10 या 15 किमी की रफ्तार से ट्रेन चलती है। यही वजह है कि जब लाइन नंबर दो से ट्रेन गुजरी तो प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों की नजरें ट्रेन की तरफ टिकी रही। हालांकि यात्रियों को इसके बारे में जानकारी नहीं थी। पर ट्रेन गुजरते समय मौजूद रेलवे के अधिकारी व कर्मचारियों की भीड़ को देखकर कुछ यात्री खुद को नहीं रोक पाए। और पूछने पर उन्हें बताया गया कि यह स्पीड ट्रायल है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button