छत्तीसगढ़बिलासपुर

आज तड़के सुबह प्रकाश परब के उपलक्ष में नगर कीर्तन निकला, दोपहर को सजेगा विशेष दीवान

(शशि कोन्हेर) : आज सुबह 4.30 बजे, गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश उत्सव की खुशी में पंजाबी कालोनी गेट से दयालबंद गुरुद्वारा तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र  छाया में तथा पंज प्यारों की अगुवाई में  विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। जिसका मुख्य आकर्षण छोटे छोटे बच्चे रहे।

Advertisement


जिन्होंने अपने हाथों में तख्तियों एवं बैनर के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने का संदेश दिया, नगर कीर्तन में  बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष तथा बच्चे उपस्थित रहे    नगर कीर्तन के गुरुद्वारा पहुंचने के बाद श्री गुरुग्रन्थ साहिब का प्रकाश किया गया एवं  श्री दरबार साहिब अमृतसर से पधारे रागी जत्थे भाई अमनदीप सिंह द्वारा आसा दी वार का कीर्तन किया गया ।

Advertisement
Advertisement


 आज दोपहर विशेष दीवान सजाया जावेगा जिसमें 10 से 10.45 तक साध संगत द्वारा शबद कीर्तन , 10.45 से 11.45 तक हजूरी रागी जत्था दयालबंद भाई पलविंदर सिंह जगदीप सिंह द्वारा शबद कीर्तन , 11.45 से 12.15 तक हेड ग्रंथी भाई मान सिंह वडला द्वारा कथा विचार एवं 12.15 से 1.45 तक हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर भाई अमनदीप सिंह द्वारा शबद् कीर्तन किया जावेगा तत्पश्चात् गुरु का अटूट लंगर वर्ताया जावेगा।

Advertisement

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद ने समूह साध संगत से विशेष दीवान में हाजिरी भर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की बेनती की है
 प्रकाश पर्व को सफल बनाने में प्रबंधक कमेटी दयालबंद के पदाधिकारी एवं सदस्यगण,आदर्श पंजाबी महिला संस्था, स्त्री सत्संग, सुखमनी सर्कल, गुरमत ज्ञान सोसायिटी, पंजाबी युवा समिति, पंजाबी सेवा समिति, खालसा सेवा समिति,सिख समाज छत्तीसगढ़ यूथ विंग सहित सभी कमेटियां सक्रिय हैँ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button