छत्तीसगढ़

BREAKING : BSF जवानों से भरा वाहन पलटा, हादसे में 15 जवान घायल, 5 लोगों की हालत गंभीर….

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : नारायणपुर को BSF जवानों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। अंतागढ़ के पास अनियंत्रित होकर मेटाडोर पलट गई। इसमें 17 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से 5 लोगों की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

Advertisement

यह हादसा अंतागढ नारायणपुर मार्ग पर कुम्हारी गांव के पास हुआ। हादसे में घायल जवानों से नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा मिलने पहुंचे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर रेफर किया जा रहा है।

कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में नक्सल मोर्चे में ये BSF जवान तैनात थे। दोपहर 12 बजे रावाघाट थाना इलाके के तहत कुम्हारी के पास वाहन का स्टीयरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ है।

पूरे मामले को लेकर नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि, जिला नारायणपुर और जिला कांकेर के सीमावर्ती थाना रावघाट और ताड़ोकी के बीच हादसा हुआ है। 162 बटालियन बीएसएफ के जवान वाहन में जा रहे थे। इसमें 17 जवान को चोट आई थी। उन्हें तुरंत नारायणपुर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।

प्राथमिक उपचार जारी है और जवानों की हालत अभी ठीक है। हादसे में 4-5 जवान गंभीर रूप से घायल हैं, उनको बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। ये जवान जिले के अंतिम छोर सरगीपाल, फुलपाड कैंप में तैनात थे। छुट्टी में सभी जवान बीएसएफ के निजी वाहन से अन्तागढ़ आ रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button