बिलासपुर

देखें VIDEO- इंडिया टुडे के सर्वे का सच..छत्तीसगढ़ आगे बढ़ने की बजाय रिवर्स गियर में चल रहा है..धरम लाल कौशिक

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने बताया कि इंडिया टुडे के द्वारा हाल ही में देश के जिन 20 राज्यों के हालात का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है, उनमें छत्तीसगढ़ अफसोसजनक रूप से 16वें स्थान पर आया है। इंडिया टुडे ने देश के 20 राज्यों का 12 क्षेत्रों में और 125 बिंदुओं पर यह सर्वे किया है। इस सर्वे में 20 राज्यों में से छत्तीसगढ़ का स्थान सोलहवां है। छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार का यही सर्टिफिकेट है, जो इंडिया टुडे के सर्वे ने दिया है। श्री धरमलाल कौशिक ने सर्वे के आंकड़े बताते हुए कहा कि इस सर्वे के मुताबिक, विकास के मामले में छत्तीसगढ़ आगे बढ़ने की बजाय रिवर्स गियर में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि सारे सेक्टर में हम क्यों पिछड़ रहे हैं..? सर्वे के आधार पर कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में लगभग सभी सेक्टरों में गिरावट देखी जा रही है। श्री कौशिक ने विभिन्न क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की हालत का जिक्र करते हुए कहा कि इंडिया टुडे के सर्वे में बिहार असम, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की हालत भी हमसे बेहतर बताई गई है। उन्होंने कहा कि यह वाकई सोचनीय है। श्री कौशिक ने आरोप लगाया कि श्री भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री तो काल में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। इंडिया टुडे के सर्वे की रिपोर्ट भी इसी बात की पुष्टि कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button