देश

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्म आरती में, हिंदू बनकर शामिल हुए मुस्लिम युवक को, कोर्ट ने भेजा जेल

Advertisement

उज्जैन। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्म आरती में हिंदू बनकर शामिल हुए मुस्लिम युवक को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। कर्नाटक का मोहम्मद यूनुस मुल्लाह मुंबई की रहने वाली उसकी गर्लफ्रेंड खुशबू यादव के साथ उज्जैन आया हुआ था। उसके पास अभिषेक दुबे के नाम का फर्जी आधार कार्ड था। इसी के जरिए उसने मंदिर में एंट्री की। आरती में रीति-रिवाजों का पालन ठीक ढंग से नहीं कर पाने पर मंदिर के कर्मचारियों को उस पर शक हुआ। और मंदिर कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पूछताछ की। इस पर उससे मिले आधार कार्ड की फोटो से उसका चेहरा मेल नहीं खाने पर मंदिर के पुजारियों का उस पर शक और पुख्ता हो गया। पकड़े जाने पर खुशबू यादव ने खुद को मुंबई में फैशन डिजाइनर बताया है। उसका कहना है कि मोहम्मद जुलूस उसका वर्कर है। उसने भस्म आरती में अभिषेक दुबे के नाम से बुकिंग कराई थी। कर्मचारियों के मुताबिक खुशबू ने उसको अपना भाई बता कर एंट्री दिलाई थी। कर्मचारियों के पूछने पर भी वह उसे अपना भाई बताती रही। जब यूनुस का असली आधार कार्ड सामने आया तो यह पूरी हकीकत उजागर हो गई। इस पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद यूनुस धारा 420 के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button