बिलासपुर

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल नहीं तो छत्तीसगढ़ के हम सभी नेता भी पार्टी के साथ नहीं…. नोबेल वर्मा

Advertisement

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के इस्तीफे की घोषणा ने पार्टी में खलबली मचा दी है। पार्टी में उनसे जुड़ा हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी शरद पवार के इस्तीफे को मंजूर करने तैयार नहीं है। यही कारण है कि लगातार उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपना इस्तीफा वापस ले लें। छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नोबेल वर्मा ने कहा कि अगर पार्टी में शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल नहीं तो नोबेल वर्मा सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी पार्टी के साथ नही रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

शुक्रवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शरद पवार के इस्तीफे से नाराज होकर उन्होंने भी छत्तीसगढ़ की प्रदेश इकाई के तमाम विंग के सभी पदाधिकारियों के साथ अपने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। प्रारंभिक मेंबर जरूर बने रहेंगे। इस बीच खबर आई की शुक्रवार की सुबह एक कमेटी का गठन किया गया है कमेटी तय करेगी कि शरद पवार का इस्तीफा मंजूर किया जाए या ना किया जाए, इसलिए नोबेल वर्मा ने कहा कि वे अपने इस्तीफों को वापस ले रहे हैं, और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुट गए हैं।पूर्व विधायक ने आगे कहा कि शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनके बगैर पार्टी की पहचान नहीं है। जिसके कारण अधिकांश कार्यकर्ता पदाधिकारी पार्टी से बाहर हो जाएंगे।

Advertisement

शरद पवार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ देश में एक मोर्चा तैयार करा रहे हैं इसलिए भी उनका पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहना जरूरी है। छत्तीसगढ़ की राजनीति पर उन्होंने कहा की 15 साल की भाजपा सरकार की ही तरह कांग्रेस की साढे 4 साल की सरकार का भी हाल भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उन्होंने दावा किया अगर वर्तमान विधायकों को कांग्रेस पार्टी अगर फिर से टिकट दे देती है तो आधे से ज्यादा विधायक हार जाएंगे। श्री वर्मा ने इस संभावना से इनकार नहीं किया है कि आगामी दिनों में एनसीपी का भी विधायक मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्होंने इस बात को झारखंड से जोड़ा। बिलासपुर जिले के संभावित प्रत्याशियों के साथ पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह कहा कि कांग्रेस के साथ चुनावी समझौता होगा या नहीं अभी नहीं कहा जा सकता, लेकिन उन्होंने नाराजगी कांग्रेस पर जमकर निकाली।

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट किया कि जो परफॉर्मेंस कांग्रेस का अभी दिखाई दे रहा है वह इन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने एक ऑडियो भी सुनाया जिसमें एक कांग्रेसी विधायक द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं,क्षेत्र के नागरिकों के पीछे अनाप-शनाप खर्चा करने की बात कह रहे हैं।उन्होंने कहा कि साल के वेतन से 4 गुना ज्यादा खर्चा किया जाना जमकर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश महासचिव संजय सिंह चौहान,प्रदेश प्रवक्ता नीलेश विश्वास,प्रदेश महामंत्री पुरषोत्तम पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button