बिलासपुर

पंचतत्व में विलीन हुए, वरिष्ठ पत्रकार शशि कोन्हेर….

Advertisement

बिलासपुर – शहर के वरिष्ठ पत्रकार,बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष,लोकस्वर टीवी,लोकस्वर.in के पूर्व संपादक शशिकांत कोन्हेर के पार्थिव देह को मंगलवार को सैकड़ों नम आंखों के बीच सरकंडा मुक्तिधाम में ले जाकर पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। उन्हें मुखाग्नि बड़े बेटे प्रतीक कोन्हेर ने दी। मालूम हो कि श्री कोन्हेर पिछले कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे।

Advertisement
Advertisement

हाल हीं में उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई जिसके चलते उन्हें अस्पताल में फिर से कई दिनों तक भर्ती रखना पड़ा था। डिस्चार्ज होने के बाद ऑक्सीजन की मदद से घर पर वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। तभी शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार की शाम उन्होंने अंतिम साँस ली। श्री कोन्हेर शहर ही नहीं बल्कि राज्य के कई अखबारों में अपनी सेवाएं दी हैं।

Advertisement

सेवाकाल समाप्त होने के बाद वे सीसीएन लोकस्वर टीवी में संपादक के पद पर पदस्थ थे। इसके बाद वह लोकस्वर.in के संपादक रहे,लेकिन स्वास्थ्य साथ नहीं देने के चलते घर से ही काम करने लगे। उनके निधन के बाद पूरे पत्रकार जगत,महाराष्ट्रीयन समाज,आरएसएस, जेष्ठ नागरिक संघ,महाराष्ट्र मण्डल समेत अन्य संगठनों में शोक की लहर है।सुबह अर्थी उठने से पहले कलेक्टर अवनीश शरण उनके घर पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि प्रस्तुत की। शशि कोन्हेर को चाहने वाले लोग बड़ी संख्या में अंतिम विदाई देने मुक्तिधाम पहुँचे।यहां सभी ने उन्हें पत्रकार के साथ साथ समाजसेवक,मददगार और हर वर्ग के हितों की चिंता करने वाला संवेदनशील इंसान बताया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button