देश

एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा…..5 लोगों की मौत, 3 घायल

(शशि कोन्हेर) : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भीषणा सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार गाड़ी ने आगे चल रही वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Advertisement

वैन सवार लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। घटना देर रात ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से लगभग 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा थाना क्षेत्र में ये हादसा हुआ है. यहां देर रात एक बजे इको वैन में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.

Advertisement

टक्कर लगने के कारण वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. वैन में आठ लोग सवार थे. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन बच्चे घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक है.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button