छत्तीसगढ़

चुनाव से पहले जवानों ने दो नक्सलियों को किया ढेर….

Advertisement

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। बता दें की प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा।  सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए पार्टियां जोरो-शोरों से तैयारियां कर रही है। वहीं, 18 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसी बीच चुनाव से पहले एक बार फिर नक्सली सक्रिय हो गए हैं।

Advertisement

सूचना मिली है कि पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। चिलपरस गांव के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच दोनों ओर से फायरिंग की जा रही है। इस मुठबेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर सामने आई है।

Advertisement

दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक रायफल और भरमार बंदूक भी बरामद किया गया है।  बता दें कि कोयलीबेड़ा इलाके में अभी भी मुठभेड़ हुई है। SP दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button