बिलासपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन होली…? असमंजस में महिला संगठन.. कुछ रविवार 5 मार्च को मनाने की तैयारी में तो कुछ होली के बाद…!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। इस बार होली त्यौहार उसी दिन पड़ रहा है जब देश दुनिया की सभी महिलाएं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जोर शोर से मनाया करती हैं। आपको पता ही है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। मगर इस बार होली (रंग पर्व) 8 मार्च को ही होने के कारण महिला संगठन असमंजस में पड़ गए हैं कि आखिर महिला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके द्वारा हर साल किए जाने वाले आयोजनों का इस साल क्या होगा..?

Advertisement
Advertisement

जैसी जानकारी मिल रही है अनेक संगठन 5 मार्च रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अपने कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहे हैं। वही कुछ महिला संगठन 8 मार्च के बाद किसी सुविधाजनक तिथि को अपने आयोजन करने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल होली के बाद धूल पंचमी तक होली का माहौल रहता है। इसलिए उसके बाद ही कोई आयोजन संभव है। कुछ महिला संगठन के द्वारा होली के बाद होली मिलन समारोह के रूप में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button