बिलासपुर

बिलासपुर प्रेस क्लब के होली एवं फाग महोत्सव का हुआ रंगारंग आयोजन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के द्वारा हर साल की तरह इस बार भी रंग पर्व के 1 दिन पहले मंगलवार को होलिका दहन की देर शाम जोरदार फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक संभागायुक्त संजय अलंग, बिलासपुर श्री शैलेष पांडे,पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

लगभग 5:30 बजे शाम को शुरू हुए हैं कार्यक्रम में अनेक टोलियों ने पारंपरिक फाग गायन की अपनी कला का प्रदर्शन किया। इन टोलियों के बाद आज के फाग महोत्सव के मुख्य आकर्षण की केंद्र विशेष रूप से आमंत्रित फाग टोली रही। जिसके नंगाडों की थाप और फाग गायन ने लोगों को होली के रंग में सराबोर कर दिया।

Advertisement

इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गहवई, सचिव श्री इरशाद उपाध्यक्ष श्री विनीत चौहान, कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह ठाकुर पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, समेत प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी और पत्रकार तथा बड़ी संख्या में बिलासपुर शहर के फाग प्रेमी मौजूद रहै।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button