छत्तीसगढ़

हिमाचल से कश्मीर तक भारी बर्फबारी, दिल्ली में भी गिरा तापमान…..

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने फिर से करवट बदली है। राज्य के कुल्लू और लाहौल घाटी में सोमवार देर रात से लेकर मौसम खराब हो गया। बारालाचा सहित ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, राजधानी शिमला और उसके आसपास इलाकों में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं, कश्मीर में भी बर्फबारी के आसार हैं। 16 दिसंबर तक अलग-अलग जगहों पर भारी बर्फबारी हो सकते हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और झारखंड में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, रोहतांग के साथ बारालाचा, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा सहित ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात हुआ है। मौसम के बदले तेवरों से समूची घाटी में शीतलहर चल रही है। वहीं, बर्फ के दीदार के लिए कोकसर में पूर्वाह्न 10 बजे बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे और खूब अठखेलियां कीं। इसके अलावा सिस्सू और अटल टनल के नोर्थ पोर्टल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

Advertisement

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज राज्य के मध्य एवं उच्च पर्वतीय कुछ भागों में हल्की बारिश-बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। इसके बाद 13 से 15 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। 16 दिसंबर को फिर से कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में 17 दिसंबर से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शिमला में न्यूनतम तापमान 3.9, जबकि सुंदरनगर में 0.1 डिग्री, भूंतर में 1.6 कल्पा में माइनस 2.4, धर्मशाला 4.2, उना 3.0, नाहन 6.1, पालमपुर 4.0, सोलन 1.6, मनाली 1.7, मंडी 1.7, चंबा 5.8, डलहौजी 4.4, कुफरी 2.2, नारकंडा 0.5 और रिकांगपिओ में 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Advertisement

कश्मीर में हिमपात के आसार
जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 16 दिसंबर को घाटी के अलग-अलग इलाकों में हिमपात होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ है। इससे 16 दिसंबर की रात के दौरान कश्मीर के उत्तर और उत्तर पूर्वी हस्सिों के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में बहुत हल्का हिमपात होने का आसार हैं। वहीं, 21 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहने और गंभीर ठंड की स्थिति जारी रहने के अनुमान हैं। कश्मीर डिवीजन में कई स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा भी जारी रहने के आसार हैं। श्रीनगर में सोमवार को मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम
दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम काफी ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही थी। 12 से 17 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया, जो कि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

ओडिशा में गिरा पारा, शीतलहर की आहट
ओडिशा के कई आदिवासी बहुल जिलों में मंगलवार को पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे राज्य में ठंड का असर बढ़ने लगा। भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कंधमाल जिले के जी. उदयगिरि में सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भुवनेश्वर और कटक में न्यूनतम तापमान क्रमश: 14.6 तथा 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में दो जनवरी तक शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास के मुताबिक सुंदरगढ़ जिले के क्योंझर और किरी में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, कंधमाल जिले के दरिंगबाड़ी में 9.5 डिग्री सेल्सियस तथा फुलबनी में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य ओडिशा के अंगुल में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, सुंदरगढ़ में 11, कोरापुट में 11.2 और बालासोर और राउरकेला में 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button