छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित करेगा भाजयुमो,.. विधायक रजनीश सिंह ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीढ कहा..

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितम्बर को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।
आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर युवा मोर्चा द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में उपस्थित जिले के पदाधिकारियों ने विगत एक वर्ष के दौरान किए गए कार्यो के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Advertisement

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने युवा मोर्चा द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा करते हुए भविष्य में और अधिक सक्रियता पूर्वक कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा मोर्चा को अभी और अधिक जिम्मेदारियां दी जायेंगी। इस दायित्व को सक्रियता पूर्वक पूर्ण निष्ठा के साथ किया जाना सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर सभी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक ईमानदारी से किया जाना है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है।

Advertisement
Advertisement

आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ता स्वस्फूर्त रूप से सक्रिय रहें। बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि वे केन्द्र सरकार की जनहित की कल्याणकारी योजनाओं का अपने क्षेत्रों में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करें। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्दान करने का आव्हान किया। युवा मोर्चा जिला प्रभारी दीपक सिंह ने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी

Advertisement

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुॅचाना हम सभी का दायित्व है। जिला प्रभारी सुमित प्रताप सिंह ने युवा मोर्चा के कार्यो की समीक्षा की। सहप्रभारी कोमल सिंह ठाकुर ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement


बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा व आभार जिला महामंत्री तिलक देवांगन ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, युवा मोर्चा जिला प्रभारी दीपक सिंह, कोमल ठाकुर, सुमित प्रताप सिंह, अनमोल झा, रितेश अग्रवाल, अभिषेक चौबे, राहुल सराफ, केतन सिंह, विवेक ताम्रकार, सिद्धार्थ शुक्ला, नितिन पटेल, सौरभ कौशिक, नरेन्द्र यादव, वैभव जायसवाल, इंशु गुप्ता, नीरज यादव, ओंकार पटेल, आशीष तिवारी, अनुभव शुक्ला, हरिकेश गुप्ता, लक्ष्मीकांत शास्त्री, यश देवांगन, मनीष पाठक, बुद्धेश्वर शर्मा, देवेश खत्री, अंकित गुप्ता, मनीष सिहारे, कोमल ठाकुर, आदित्य तिवारी, सुनील साहू, संदीप यादव, अजय पाटिल, महर्षि बाजपेयी, ऋषभ चतुर्वेदी, राज कैवर्त, अनिश धीवर, वैभव गुप्ता, लव दीक्षित, तुषार चंद्राकर, अजय यादव, ज्ञानेन्द्र कश्यप, जितेन्द्र भास्कर, निलेश भार्गव, ओमप्रकाश कौशिक, यश गौरहा, अभिषेक राज, सशांक श्रीवास्तव, शिवराज साहू, भुनेश्वर रात्रे, द्रोण सोनकलिहार, हिरेन्द्र पटेल, ओंकार सिंह, भास्कर पटेल, राजेन्द्र पाण्डेय, विजय यादव, सुनील यादव, संजू यादव, कलेश्वर साहू, राहुल महंती, ओम तिवारी, गोलू यादव, अमित कौशिक, अजय यादव, गिरीश गोस्वामी, आशुतोष कश्यप, राजेश यादव, मनीष सिंह ठाकुर, दिनेश कुमार, मनीष जायसवाल, शुभम यादव सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button